हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 10 पदों पर भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव विजय कुमार ने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए 27 दिसंबर, 2015 में लिखित परीक्षा ली गई थी।
विज्ञापन
वहीं, इसके लिए साक्षात्कार 22 अप्रैल और 18 मई को हुए थे। बताया कि लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की मेरिट के आधार पर 9 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। एक पद का परिणाम कोर्ट केस के कारण विचाराधीन है।