फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 चयनित युवाओं को नियुक्ति के आदेश का इंतजार

Wed, 18 May 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश के 62 युवा तीन महीने से नियुक्ति के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के 62 युवा तीन महीने से नियुक्ति के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। उनके इंतजार के बीच साथ हुए अन्य विभागों के इंटरव्यू का परिणाम आने के बाद साथियों को नौकरी मिलने के साथ नई नियुक्ति भी मिल गई। पिछले साल सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से बागवानी प्रसार अधिकारी, बिजली बोर्ड के जेई इलेक्ट्रिकल तथा सिविल के अलावा कृषि प्रसार अधिकारियों के 62 पदों की परीक्षा कराई।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा का रिजल्ट नवंबर में निकला। इसके बाद इंटरव्यू कराकर एसएससी ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभागों को भेज दी। बिजली और बागवानी विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर तैनाती दे दी, लेकिन कृषि विभाग तीन महीने बाद भी नियुक्ति नहीं कर सका।

चयनित युवाओं ने जब भी विभाग में बात की तो कहा गया कि एसएससी से उन्हें दस्तावेज नहीं मिले हैं। अब अभ्यर्थियों के दस्तावेज मंगाए जा रहे हैं। उनकी वेरिफिकेशन के बाद नियुक्ति पत्र जारी होगा। तीन महीने में सिर्फ 62 युवाओं का कृषि विभाग न तो दस्तावेज जमा करवा सका और न ही वेरिफिकेशन कराकर उनको नियुक्ति पत्र जारी कर सका।
विज्ञापन


एसएससी पर नहीं विभाग को भरोसा
नाम न लिखने की शर्त पर एक युवा ने कहा कि सेलेक्शन कमीशन में जब इंटरव्यू होता है तो सारे दस्तावेज चेक किए जाते हैं। अगर दस्तावेज पूरे न हों तो इंटरव्यू में नाम नहीं आता। विभाग या तो कमीशन की कार्यप्रणाली पर भरोसा नहीं करता इसलिए दोबारा चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज मांग रहा है या वह नियुक्ति के प्रति गंभीर नहीं है।

अधिकारी बोले- जल्द होगी भर्ती
कृषि निदेशक डा. सोमराज कालिया ने बताया कि तीन अभ्यर्थियों की बैचवाइज सेलेक्शन हुई थी। उन्हें नई तैनाती दे दी गई। इस बीच उनका एसएससी के माध्यम से हुई भर्ती में भी सेलेक्शन हो गया। इसके बाद तीनों की दोबारा तैनाती देने को लेकर कुछ तकनीकी पेच फंसा है। सरकार से मार्गदर्शन मांगा है। वहां से निर्देश आने पर नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें