फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी मेट भर्ती में मिल सकती है हजारों युवाओं को राहत

Thu, 26 May 2016 11:41 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
HPSEBL
विज्ञापन
टी मेट और जूनियर टी मेट भर्ती में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत इलेक्ट्रिकल ट्रेड के हजारों उम्मीदवारों को राहत मिल सकती है। यह मामला निदेशक के पास पहुंच गया है। आईटीआई शमशी के प्रधानाचार्य ने तकनीकी शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है। भारत सरकार के पत्र का हवाला देकर इलेक्ट्रिकल ट्रेड के उम्मीदवारों को अधीनस्थ पदों और सेवाओं के लिए पात्र बताया है।
विज्ञापन


विधायक महेश्वर सिंह ने युवाओं के ज्ञापन पर प्रधानाचार्य को पत्र भेजा था। ‘अमर उजाला’ ने बुधवार के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया है। तकनीकी शिक्षा निदेशक को भेजे पत्र में कहा गया है कि विद्यार्थियों ने सीओई इलेक्ट्रिकल में बेसिक और एडवांस मॉडयूल में दो वर्ष का प्रशिक्षण लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की है।

बिजली बोर्ड और आईपीएच में जूनियर टी मेट, जूनियर सब स्टेशन हेल्पर, लाइनमैन, इलेक्ट्रिशियन, पंप ऑपरेटर के विज्ञापित पदों में आवेदन करने पर पात्र न होने पर आवेदन रद्द किए गए हैं। बताया है कि भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, प्रशिक्षण महानिदेशालय नई दिल्ली के पत्र संख्या एमएसडीई-07/61/2015-सीडी दिनांक 18-01-2016 द्वारा सीओई में उत्तीर्ण छात्रों को अधीनस्थ पदों और सेवाओं के लिए इलेक्ट्रीकल ट्रेड के लिए पात्र माना जाएगा।
विज्ञापन


विजय, वनिता ठाकुर, प्रदीप, नरेश, मोहर सिंह, सत्य प्रकाश, गुड्डू, धनवीर सिंह, राम चंद, आदित्य शर्मा, करन ठाकुर, मनीष ठाकुर,  राजेंद्र ठाकुर, जगदेव, राकेश कुमार, विजय कुमार, लोतम राम, रामदेव, अजय कुमार, शिवा, सुंदर सिंह, महेंद्र सिंह ने मांग की है कि संबंधित विभागों के आरएंडपी नियमों में बदलाव का मामला सरकार के समक्ष उठाया जाए। इधर, आईटीआई शमशी के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के पत्र अनुसार अधीनस्थ पदों और सेवाओं के लिए इलेक्ट्रीकल ट्रेड के उम्मीदवार पात्र हैं। आवश्यक दस्तावेजों के साथ पत्र निदेशक को भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें