यूजी डिग्री कोर्स की बीकॉम, भूगोल और टूरिज्म विषयों की परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है।
प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी डिग्री कोर्स की बीकॉम, भूगोल और टूरिज्म विषयों की परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की मंगलवार से शुरू हुई परीक्षा में बीए/बीएससी/बीकॉम दूसरे सेमेस्टर की टूरिज्म की पूर्व में निर्धारित मेजर/माइनर की टूरिज्म प्रोडक्ट्स की परीक्षा जो नौ मई को होनी थी।
अब 23 मई को सुबह के सत्र में नौ से बारह बजे तक होगी। चौथे सेमेस्टर की ज्योग्राफी के माइनर और मेजर की फिजिकल ज्योग्राफी ऑफ इंडिया की 31 मई को होने वाली परीक्षा 3 जून को दोपहर बाद दो से पांच बजे के सत्र में होगी।
वहीं, बीकॉम के मेजर विषय बिजनेस एन्वायर्नमेंट की सात मई को सुबह के सत्र में तय की गई परीक्षा अब सात मई को ही दो से पांच बजे के दोपहर बाद के सत्र में निर्धारित की गई है। छात्रों की सुविधा के लिए इन परीक्षाओं की बदली तिथि का ब्योरा विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा।