फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपी बोर्ड देगा 10वीं, 12वीं के टॉपरों को स्कॉलरशिप, जल्द करें आवेदन

Sun, 21 May 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च-2016 में ली गई जमा दो परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले साइंस ग्रुप के 100 छात्रों, आर्ट्स व कामर्स के 100 छात्रों और दसवीं कक्षा के 400 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करेगा।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव डा. विशाल शर्मा ने बताया कि जो छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए 20 फरवरी 2017 तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अब 23 मई से छह जून तक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पात्र छात्रों की संशोधित मेरिट लिस्ट व सहमति पत्र बोर्ड वेबसाइट के स्टूडेंट कार्नर के मेरिट एवं स्कालरशिप लिंक पर उपलब्ध हैं। पात्र छात्र इन्हें वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने शिक्षण संस्थानों से सत्यापित करवाकर उन्हें वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद इसकी मूल कॉपी पंजीकृत डाक से बोर्ड कार्यालय को भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें