चयनित अभ्यर्थी निर्धारित समय तक संबंधित परीक्षा केंद्रों में एडमिशन ले सकते हैं।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) कोर्स की विभिन्न संस्थानों में खाली पड़ी सीटें भर दी हैं। बोर्ड की चौथे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में 12 सरकारी और 29 निजी शिक्षण संस्थानों की 894 सीटें भरी हैं।
चयनित अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से अपने अथॉराइजेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर 28 मई तक संबंधित शिक्षण संस्थानों में एडमिशन ले सकते हैं। प्रदेश के 12 सरकारी और 29 गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों की कुल 3375 सीटों के लिए बोर्ड ने तीन बार ऑनलाइन काउंसलिंग करवाई।
तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद भी प्रदेश में कुल 894 सीटें खाली रह गईं। इसलिए बोर्ड ने चौथे चरण की काउंसलिंग की। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बताया कि चौथे चरण की काउंसलिंग का परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थी निर्धारित समय तक संबंधित परीक्षा केंद्रों में एडमिशन ले सकते हैं।