फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय में परीक्षाओं की तिथियां जारी

Sat, 20 Mar 2021 05:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने पहले और दूसरे वर्ष के विभिन्न विषयों की परीक्षाओं की तिथियां जारी की हैं। तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों के नियमित और री-अपीयर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 23 मार्च से होंगी।  परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि बीटेक, बी-फार्मेसी, बी फार्मेसी (आयुर्वेद), बी-आर्क, बीएससी एचएम एंड सीटी और बीएचएमसीटी, बीसीए, बीबीए (सीबीसीएस), बी फार्मा (पीसीआई) के पहले और दूसरे वर्ष के नियमित और री-अपीयर, बीटेक, बी फार्मेसी, बी फार्मेसी (आयुर्वेद) के (पुराने पाठ्यक्रम, नए पाठ्यक्रम व विशेष चांस वाले), पीजी डिप्लोमा योग, एमटेक, एम फार्मा, एमबीए, एमसीए, एमबीए (पर्यटन), एमएससी (भौतिक विज्ञान), एमएससी (पर्यावरण विज्ञान), के पहले वर्ष के नियमित व री-अपीयर के परीक्षा तिथि निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन


सभी विद्यार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर परीक्षा तिथियां देख सकते हैं। कहा कि परीक्षाएं 23 मार्च से 30 अप्रैल तक सुबह और सायं के सत्र में होंगी। इसके परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। कोविड-19 के चलते तकनीकी विवि ने दो भागों में परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला लिया था, जिसके तहत तीसरे और चौथे वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं पूर्व में ली गई थीं। अब पहले व दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं ली जाएगी। उन्होंने संबंधित संस्थानों को परीक्षा केंद्रों के परीक्षाओं से पहले हाल को सैनिटाइज करने की हिदायत दी है। कहा कि कोविड-19 के बचाव के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, केंद्र व प्रदेश सरकार के नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें