फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी

Mon, 23 May 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी - फोटो : getty
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कराई जाने वाली परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। महिला साक्षरता से जुड़ी सामाजिक संस्था ‘म्हारी लाडो’ ने नई पहल करते हुए ‘एचएसएससी ट्यूटर’ नामक एक निशुल्क मोबाइल एप्लीकेशन (एप) तैयार किया है।
विज्ञापन


इससे अभ्यार्थी बिना कोई भागदौड़ व खर्च किए घर बैठे ही अपने मोबाइल पर एचएसएससी परीक्षा की तैयारी व अभ्यास कर सकेंगे। संस्था की संयोजक बिमल जांगड़ा ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की हुई है।

इनके लिए प्रदेश भर से चार लाख से भी अधिक युवाओं ने अप्लाई किया है। आयोग की तरफ से इन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिनमें कई पदों की परीक्षाएं जून महीने में ही आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मोटी फीस खर्च करनी पड़ती थी। इसे देखते हुए ‘एचएसएससी ट्यूटर’ नामक ऐप तैयार कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस ऐप को मोबाइल में गुगल प्ले स्टोर से निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह एप्लीकेशन पूरी तरह से एचएसएससी पैटर्न पर आधारित है, जिसमें विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित सभी विषयों को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें