फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग डिप्लोमा पास न करने वालों को बड़ा तोहफा

Fri, 15 Apr 2016 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
बोर्ड ने इंजीनियरिंग डिप्लोमा के पेपर न पास करने वाले प्रशिक्षुओं को गोल्डन चांस दिया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने विभिन्न कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे प्रशिक्षुओं को नायाब तोहफा दिया है। बोर्ड ने वर्ष 2007 स्कीम में इंजीनियरिंग डिप्लोमा के पेपर न पास करने वाले प्रशिक्षुओं को गोल्डन चांस दिया है। वर्ष 2013 बैच के प्रशिक्षुओं से 50 फीसदी थ्योरी पेपर पास करने की शर्त में भी छूट दी है।
विज्ञापन


बोर्ड की 52वीं बैठक में प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों के प्रशिक्षुओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसले लिए गए। बोर्ड अधिकारियों की मानें तो वर्ष 2007 स्कीम में इंजीनियरिंग डिप्लोमा के जिन प्रशिक्षुओं के पेपर फंसे हैं, वे मई-जून 2016 में सेमेस्टर परीक्षाओं में अपीयर हो सकते हैं। प्रति समेस्टर 1000 रुपये शुल्क के साथ बिना लेट फीस 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

वर्ष 2013 बैच के प्रशिक्षु 50 फीसदी थ्योरी पेपर पास किए बिना अगले सेमेस्टर में एडमिशन ले सकते हैं। बोर्ड के इन फैसलों से प्रदेश के हजारों प्रशिक्षुओं को लाभ मिलेगा। उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि बोर्ड की बैठक में प्रशिक्षुओं के भविष्य को लेकर फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें