गढ़वाल विवि ने वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विवि की परीक्षा 4 अप्रैल से 23 मई तक होंगी।
विवि इस बार स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं ही करवा रहा है। गढ़वाल विवि में इस सत्र से सीबीसीएस सिस्टम लागू हुआ है। इसके तहत स्नातक प्रथम वर्ष व पीजी कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर में हो चुकी है। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों की वार्षिक परीक्षा चार अप्रैल से होगी।
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. केडी पुरोहित ने बताया कि वार्षिक परीक्षाएं चार अप्रैल से 23 मई तक होंगी। सत्र 2014-15 की स्नातक प्रथम वर्ष परीक्षा में असफल रहने वाले छात्र इस वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। इन छात्रों ने पूर्व परीक्षार्थी के तौर पर परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इन छात्रों के लिए मई माह में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा के दौरान अलग से व्यवस्था की जाएगी।