फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू गोलीकांड के आरोपी नवलदीप ने पुलिस के पहरे में दी परीक्षा

Sat, 14 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू में फायरिंग, पु‌लिस पहरे में परीक्षा देता आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में गोलीकांड के आरोपों में गिरफ्तार छात्र ने पुलिस के कड़े पहरे में परीक्षा दी। इससे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में 8 अप्रैल को पीयू लॉ ऑडिटोरियम में चल रहे फैशन शो के बाद गोलीकांड के आरोपों में गिरफ्तार नवलदीप को अदालत ने परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को नवलदीप कड़ी सुरक्षा के बीच एमए साइकोलॉजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए पीयू पहुंचा। उसे दोपहर करीब 2 बजे चार पुलिस कर्मी पुलिस बस में लॉ ऑडिटोरियम के पास लेकर आए।

पीयू प्रशासन ने अदालत के आदेशों पर नवल के लिए परीक्षा देने का इंतजाम किया था। साइकोलॉजी विभाग के एक खाली कमरे में अकेले नवल को परीक्षा दिलाई गई। उसने अन्य स्टूडेंट के साथ ही परीक्षा देने की इच्छा जाहिर की थी। अलग कमरे में में खास तौर पर एक सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस के कर्मचारी गेट के बाहर और अंदर दोनों जगह तीन घंटे तक नवलदीप पर कड़ी नजर रखे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें