फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू की परीक्षा प्रणाली में होंगे कई बदलाव

Fri, 04 Mar 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Student in School - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। यह बदलाव परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने और छात्रों को सुविधा देने के लिए किए जाएंगे। आगामी सत्र से छात्रों को उत्तर पुस्तिका में कहीं भी हस्ताक्षर नहीं करने होंगे।
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिका में दिए गए सर्किल के जरिये छात्रों को अपना अनुक्रमांक और कुछ अन्य जानकारियां भरनी होंगी। उत्तर पुस्तिका में एक अतिरिक्त कॉलम ई-मेज होगा, जिसमें एक कोड भरा जाएगा।

छात्र यदि उत्तर पुस्तिका में अनुक्रमांक या नामांकन संख्या से जुड़ी कोई गलती करते हैं तो इस कोड के जरिये उसमें सुधार किया जा सकता है। ऐसे में छात्रों का परीक्षा परिणाम समय पर उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


सीसीएसयू के प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि कई बार अनुक्रमांक गलत होने से छात्रों का परीक्षा परिणाम समय से नहीं आ पाता था। नई व्यवस्था से छात्रों का अनुक्रमांक गलत होने पर भी परीक्षा परिणाम नहीं रुकेगा। छात्रों के कोड द्वारा विश्वविद्यालय उनकी जानकारी हासिल कर लेगा।

रेगुलर छात्र भर सकेंगे प्राइवेट फार्म 
विश्वविद्यालय में आए नए निर्देशों के तहत अब रेगुलर पढ़ाई कर रहे छात्र सेशन के बीच में कोई समस्या आने पर प्राइवेट फॉर्म भर सकेंगे। अभी तक जो छात्र रेगुलर पढ़ाई कर रहे थे उन्हें यदि किसी कारण पढ़ाई छोड़नी पड़ती थी तो उनके समक्ष कोई विकल्प नहीं होता था, लेकिन अब यह छात्र रेगुलर से प्राइवेट में ट्रांसफर हो सकेंगे।

कोर्स के बीच में कॉलेज ट्रांसफर करने वाले छात्रों को भी विश्वविद्यालय सुविधा देगा। जल्द ही इनके लिए फार्म निकाले जाएंगे। कॉलेज ट्रांसफर की प्रक्रिया आसान की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें