पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के पांच वर्षीय लॉ कोर्स में दाखिले के लिए रविवार को एंट्रेंस टेस्ट होगा। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह और अन्य अधिकारियों की टेस्ट की तैयारी को लेकर मीटिंग हुई।
प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि करीब 4880 स्टूडेंट टेस्ट में अपीयर होंगे। परीक्षा सुबह 10 से 11:30 बजे तक सेक्टर-14 और सेक्टर-25 स्थित पीयू के साउथ कैंपस में बने 18 सेंटरों पर होगी।
उन्होंने बताया कि पहली बार स्टूडेंट्स को परीक्षा में मिनरल पानी की बोतल दी जाएगी। परीक्षा में अपीयर होने वाले विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। पीयू ने सभी स्टूडेंट की सुविधा के लिए रोड मैप भी जारी किया है।