फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस : दूसरे पड़ाव की राह होगी कई मुश्किल, ऐसे करें तैयारी

Tue, 19 Apr 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के पहले पड़ाव जेईई मेंस के बाद अब दूसरे मुश्किल पड़ाव जेईई एडवांस की बारी है। मेंस के मुकाबले यहां कई मुश्किल रास्तों से गुजरना होगा। केमिस्ट्री की बात करें तो कांसेप्चुअल क्वैश्चन पर ज्यादा फोकस करें। 
विज्ञापन


कैमिस्ट्री से जुड़े ऐसे ही टिप्स रसायन विज्ञान का कोर्स प्लान बनाकर दोहराएं। केमिस्ट्री में बेसिक कांसेप्ट आफ  केमिस्ट्री,  पीरियोडिक प्रोपर्टीज, केमिकल बांडिंग, इक्लीबिरियम, इलेक्ट्रो कैमिस्ट्री, थार्मों डायनामिक्स, कैमिकल काइनेटिक्स, आइसोमेरिज्म तथा जनरल आर्गेनिक केमिस्ट्री को ढंग से अपने बनाए हुए क्लास नोट्स से दोहरा लें। कुछ मॉक टेस्ट पेपर देकर अपनी तैयारी को जरूर परख लें तथा प्रश्नों के गलत उत्तर देने से बचें। प्रश्न को हल करने के बाद उत्तर तुरंत ओएमआर शीट में अंकित कर दें। पहले कांसेप्चुअल प्रश्नों को हल करें, बाद में गणना वाले प्रश्नों को हल करें। पेपर को हल करते समय आपका जो विषय अच्छा है पहले उस विषय के प्रश्न करें। क्योंकि शुरू में निकाले हुए सही उत्तर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। अपने आत्मविश्वास को मजबूत रखें कि आप इस परीक्षा को निश्चित तौर पर उत्तीर्ण कर लेंगे । किसी भी प्रश्न में उलझें नहीं। यदि वह प्रश्न पहले प्रयास में हल नहीं हो पा रहा है तो उसे बाद में समय बचने पर हल करने का प्रयास करें। प्रत्येक विषय में मिनीमम कट ऑफ  लाना जरूरी होता है। इसलिए तीनों विषय में से सवाल जरूर हल करने होगें। केवल एक ही विषय के सवाल में उलझ कर अपना समय बर्बाद न करें।
विज्ञापन
      (वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय के मुताबिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें