फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : साइबर सिक्योरिटी को डिग्री कोर्स बनाने की तैयारी

Fri, 29 Sep 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
du - फोटो : डीयू
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय पहली बार शुरू किए जा रहे इंस्टीट्यूट ऑफ साइबर सिक्योरिटी एंड लॉ कोर्स को डिप्लोमा से डिग्री तक ले जाने की तैयारी कर रहा है। शुरुआती स्तर पर यह एक साल का डिप्लोमा कोर्स होगा लेकिन यह तीन साल तक का भी हो सकता है। तीन साल का कोर्स पूरा करने पर छात्र को डिग्री मिल जाएगी।   
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस कोर्स को पहले ही विद्वत और कार्यकारी परिषद में पास किया जा चुका है। अब तक इसे पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा स्तर पर ही चलाने की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि शुरुआती स्तर पर कोर्स एक साल के डिप्लोमा का होगा जिसमें लगभग चार क्रेेडिट होंगे। इसमें एक प्रावधान रखने की योजना है कि यदि कोई छात्र चाहेगा तो इस कोर्स की पढ़ाई तीन साल कर डिग्री भी प्राप्त कर सकता है।

साइबर लॉ के लिए पाठ्यक्रम पहले ही तैयार किया जा चुका है। इस कोर्स में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही होगा। इसके लिए देशभर में प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन होगी। उल्लेखनीय है कि साइबर इंडस्ट्री में प्रोफेशनल की बढ़ती मांग को देखते हुए इस कोर्स को शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


इस कोर्स को करने से अंतरराष्ट्रीय बाजार को साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ मिल सकेंगे। इसमें छात्रों को हैकिंग और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इंटरनेशनल स्तर की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। क्लस्टर इनोवेशन सेंटर में ही इसकी कक्षाएं आयोजित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें