डीपीएस रैगिंग और जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित छात्र के परिजन नहीं चाहते हैं कि मामले को तूल दिया जाए। छात्र के पिता का कहना है कि घटना के बाद से उनका बेटा डिप्रेशन में है, ऐसे में वह इस मामले को और उछालना नहीं चाहते।
वहीं एएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि अभी आरोपी, पीड़ित पक्ष और डीपीएस प्रिंसिपल के बयान दर्ज होने हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। गौरतलब है सेक्टर-30 स्थित डीपीएस में बुलंदशहर निवासी 11वीं के छात्र राहुल (परिवर्तित नाम) से 5 मई को सीनियर छात्रों ने रैगिंग की।
तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठीक होने पर वह स्कूल के हॉस्टल में लौट आया। 9 मई की रात उन्हीं सीनियर छात्रों ने दोबारा रैगिंग की और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। मामले में राहुल के परिजनों ने 6 नामजद छात्र और 12 अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।