फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले डेयरी कॉलेज में दाखिले के लिए 7 मई से आवेदन करें

Mon, 28 Mar 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के पहले डेयरी कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सात मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस कोर्स में दाखिले के लिए 7 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं। लुवास और बहु अकबरपुर कॉलेज में बीवीएससी कोर्स के लिए अबकी बार वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया की ओर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। अब 14 मई को पूरे देश में बीवीएससी के लिए प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी।
विज्ञापन


मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश
लुवास में बीवीएससी कोर्स की कुल 138 सीटों पर प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट से दाखिला दिया जाएगा। इनमें से हिसार में कुल 78 सीटों के लिए तथा रोहतक के बहु अकबरपुर कॉलेज की 60 सीटों में वीसीआई की प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से कोर्स में दाखिले दिए जाएंगे। एनआरआई सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं करवाई जाती, उनको कक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर दाखिला दिया जाता है। पहले लुवास की ओर से प्रवेश परीक्षा करवाकर प्रवेश दे दिया जाता था।

12वीं में 50 प्रतिशत अंक आवश्यक
बीवीएससी कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का सीनियर सेकेंडरी में बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय सहित 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। कोर्स में दाखिले के लिए सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की आयु 17 से 25 साल रखी गई है। वहीं, एससी तथा बीसी कोटे को नियमानुसार पांच साल की छूट मिलेगी। बीवीएससी कोर्स के लिए 21 मार्च से आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को लुवास की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। जनरल विद्यार्थियों के लिए 1200 रुपये फीस रखी गई है, आरक्षित सीटों के लिए 300 रुपये फीस है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल तक है। इसके बाद 7 मई तक 500 रुपये लेट फीस के साथ विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें