फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12: सब्जी विक्रेता के बेटे को मिले 90 फीसदी अंक

Sat, 21 May 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
बापूधाम में रहनेवाले रामजीत को अपने बेटे के मेहनत पर गर्व
विज्ञापन
सेंट जोंस के छात्र विवेक कुमार चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं। विवेक कुमार ने कामर्स में 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है। उनका कहना है कि रोज रोज पढ़ाई की इसलिए इस मुकाम को हासिल किया। परीक्षा के बाद उन्होंने प्राइवेट जॉब कर ली। अब रिजल्ट निकल गया है तो वे बीकॉम में नाम लिखवाएंगे। उनके पिता रामजीत सब्जी की रेहड़ी लगाकर गुजारा करते हैं। सेक्टर-26 के बापूधाम में रहनेवाले रामजीत को अपने बेटे के मेहनत पर गर्व है।
विज्ञापन


उन्होंने आजमगढ़ से अमर उजाला को फोन पर बताया कि बेटे ने नाम ऊंचा किया है। वे सब्जी बेचते हैं। भगवान मेरा बेटा को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि मैने अपने बेटों पर कभी भी प्रेशर नहीं बनाया। पढ़ाई के लिए कभी भी जोर नहीं दिया। पूरा परिवार खुश है। उसे जितना पढ़ना है पढ़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें