फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं में लड़कियों ने फिर फहराया परचम, ये हैं टॉपर्स

Sun, 22 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अक्षिता सिन्हा, मैनक घोष और यश कुमार रीजन में प्रथम
  • रयान इंटरनेशनल की नव्या सिंह ने पाया दूसरा स्थान
  • देहरादून रीजन में कुल 75.27 प्रतिशत छात्र हुए पास
  • 69.97 प्रतिशत छात्र, 83.96 प्रतिशत छात्राएं हुईं पास
विज्ञापन
सीबीएसई परिणाम - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षाओं में देहरादून रीजन में एक बार फिर छात्राओं ने अपना परचम फहराया है। रयान इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की अक्षिता सिन्हा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के मैनक घोष और दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद के यश कुमार सिंघल ने संयुक्त रूप से दून रीजन में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


शनिवार को रिजल्ट जारी करते हुए सीबीएसई देहरादून के रीजनल ऑफिसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 1,14,195 छात्रों ने हिस्सा लिया था। रीजन में 85,953 छात्रों ने परीक्षा पास की। इनका पास प्रतिशत 75.27 प्रतिशत है। गत वर्ष देहरादून रीजन का पास प्रतिशत 74.62 था। पास होने वालों में छात्राएं काफी आगे रही।

दून रीजन में कुल 43,266 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 36,326 यानी 83.96 प्रतिशत छात्राएं पास हुई। रीजन में कुल 70,929 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 49,627 यानी 69.97 प्रतिशत छात्र पास हुए। इस साल रीजन में 1106 स्कूलों में कुल 274 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा संपन्न हुई थी। प्रेसवार्ता में डिप्टी सेक्रेटरी रणबीर सिंह तोमर, असिस्टेंट सेक्रेटरी शेखर चंद्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रिजल्ट में लगातार तीसरे साल सुधार

सीबीएसई परिणाम - फोटो : AmarUjala
देहरादून रीजन के रिजल्ट में लगातार तीसरे साल सुधार दर्ज किया गया है। वर्ष 2014 में दून रीजन का परिणाम 72.77 प्रतिशत था। 2015 में इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्ष 2015 में दून रीजन का परिणाम 74.62 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस वर्ष इसमें और बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल दून रीजन का 12वीं का परिणाम 75.27 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

निजी स्कूल पिछड़े
मोटी फीस वसूलकर भारी सुविधाओं का डंका पीटने वाले निजी स्कूल बोर्ड रिजल्ट के मामले में पिछड़े हुए नजर आए हैं। इस साल सबसे ज्यादा 97.97 प्रतिशत छात्र गवर्नमेंट एडेड स्कूलों के पास हुए। दूसरे नंबर पर 97.55 प्रतिशत अंकों के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र रहे। तीसरे स्थान पर 94.54 प्रतिशत के साथ केंद्रीय विद्यालय रहे। चौथे स्थान पर 87.01 प्रतिशत रिजल्ट के साथ तिब्बतन स्कूल रहे। पांचवें स्थान पर 80.81 प्रतिशत रिजल्ट के साथ राजीव गांधी नवोदय विद्यालय रहे। सबसे निचले पायदान पर 74.67 प्रतिशत रिजल्ट के साथ प्राइवेट स्कूल रहे हैं।

13963 की कंपार्टमेंट
बोर्ड परीक्षा में दून रीजन से कुल 13963 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। इनकी कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। आरओ मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे छात्र लगातार सीबीएसई की वेबसाइट चेक करते रहें। ऑनलाइन आवेदन के आधार पर उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह है देहरादून रीजन के टॉपर्स

CBSE
अंकिता सिन्हा : 491 अंक, रयान इंटरनेशनल स्कूल नोएडा
मैनक घोष : 491 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल, गामा सेक्टर, ग्रेटर नोएडा
यश कुमार सिंघल : 491 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल मेरठ रोड गाजियाबाद
नव्या सिंह : 490 अंक, रयान इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा
साक्षी शर्मा : 489 अंक, एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर
मारिया तैय्यब : 489 अंक, लिटिल स्कॉलर्स, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर
जागृति शर्मा : 489 अंक, स्टेप बाय स्टेप स्कूल, गौतमबुद्ध नगर
आयशान्या सिंह : 489 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल, गामा सेक्टर, ग्रेटर नोएडा
इशिता शर्मा : 489 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल, मेरठ रोड, गाजियाबाद, यूपी
गायत्री मिश्रा : 489 अंक, कैंब्रिज कांवेंट स्कूल, शाहजहांपुर, यूपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें