यूजी के सीबीसीएस रूसा के तहत चल रहे पहले बैच की डिग्री के छठे सेमेस्टर के छात्रों के लिए एचपीयू ने सभी एडिशनल विषय विवि की ई शिक्षा परीक्षा आनलाइन एप्लीकेशन पर उपलब्ध करवा दिए है। अब तक प्रदेश भर के कॉलेजों से शिकायत आ रही थी, कि साइट पर दिए गए परीक्षा फार्म एडिशनल विषय नजर नहीं आ रहे।
इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने एप्लीकेशन में आवश्यक बदलाव किए और उसे अपग्रेड कर छात्रों को एडिशनल विषय की च्वायस उपलब्ध करवा दी है। इन एडिशनल विषयों के उपलब्ध होने से छात्र अब यूजी डिग्री के लिए आवश्यक न्यूनतम क्रेडेट्स पूरे कर सकेंगे। सिर्फ इस बार पहले बैच के छात्रों को रूसा हाई पॉवर कमेटी के फैसले के मुताबिक छात्रों के न्यूनतम माइनर पूरे करने या क्रेडेट बढ़ाने को एडिशनल विषय के क्रेडेट्स को माइनर में गिना जाएगा।
सिर्फ छठे सेमेस्टर के छात्रों के लिए एडिशनल/मेजर विषयों की परीक्षा के क्रेडेट्स को माइनर में गिना जाएगा। यह छूट चौथे सेमेस्टर में एडिशनल विषय पढ़ रहे और परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध नहीं है। उनके एडिशन विषय के क्रेडेट्स एडिशनल में ही गिने जाएंगे। राजधानी के आरकेएमवी, कोटशेरा, संजौली जैसे कॉलेजों के छठे सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले छात्रों ने एडिशनल विषयों को परीक्षा फार्म में भरना भी शुरू कर दिया है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस नेगी ने माना कि कॉलेजों से एडिशनल विषय आनलाइन एप्लीकेशन में नजर न आने की शिकायत को दूर कर दिया गया है। इसके मुताबिक एप्लीकेशन को अपडेट कर दिया गया है। अब अधिकतर एडिशनल विषय कॉलेजों की मांग के मुताबिक एप्लीके शन में नजर आ रहे। इसके बावजूद यदि छात्रों या कॉलेज प्रशासन को फार्म भरने या विषय चुनने में दिक्कतें पेश आए तो, वे एचपीयू कंप्यूटर सेंटर या परीक्षा विंग में दिए गए नंबर या ई मेल के पते पर संपर्क कर सकते है।
मई में करीब 30000 छात्र देंगे छठे सेमेस्टर की परीक्षा- तीन मई से प्रदेश भर के कॉलेजों में पढ़ रहे करीब तीस हजार छात्र यूजी सीबीसीएस रूसा के छठे सेमेस्टर की परीक्षा देंगे। इसमें सिर्फ छठे सेमेस्टर के छात्र माइनर विषयों के क्रेडेट्स पूरा करने को एडिशनल विषय की परीक्षा दे सकेंगे। चौथे सेमेस्टर के छात्रों के एडिशनल विषय माइनर में नहीं गिने जाएंगे।
डिग्री लेने के लिए छात्र को बारह बारह मेजर और माइनर विषयों के क्रेडेट्स पूरे करने होते है। इस पर ही छात्र को डिग्री लेने मिलेगी। एडिशनल विषय पढ़ने से छात्र के मेजर और माइनर बढ़ जाने पर छात्र को 106 क्रेडेटस पर यूजी डिग्री, 120 क्रडेट्स पर हॉनर डिग्री और 135 क्रेडेट्स पर डिग्री विद एंफेसिस मिलनी है।