मिशन तालीम को लेकर मेवात कारवां सामाजिक संस्था की मंगलवार को ब्लॉक पुन्हाना में मीटिंग का आयोजन किया गया। बेठक में फैंसला लिया गया कि पुन्हाना ब्लोक के प्रत्येक गांव के स्कूलों में शतप्रतिशत ऐडमीशन कराने के लिये अभियान चलाया जायेगा। इस मौके पर पुन्हाना ब्लोक कमेठी के सदस्य और नेंश्नल बोडी के प्रभारी जफरूदीन बाघोडिया मौजूद थे।
मेवात कारवां संस्था के जफरूदीन बाघोडिया ने बताया कि मेवात कारवां पुन्हाना की टीम ने एक प्रण लिया है कि पुन्हाना के हर गांव के स्कूलों में ऐडमीशन कराने के लिये जल्दी ही अभियान को चलाया जयेगा।
इस अभियान का मकसद है कि 6 से 14 साल का कोई भी बच्चा बगैर पढाई के न रहे। पुन्हाना टीम के प्रधान मास्टर सकील ने कहा की मिशन तालीम की 30 मार्च से खण्ड के गांव बिछोर शुरूआत करने जा रहे हैं।
पुन्हाना ब्लॉक समिति के चेयरमैन इरसाद खान ने बताया कि मेवात कारवा के इस अभियान जहां उनके सभी 25 ब्लोक समिति के सदस्य साथ देंगें वहीं पुन्हाना ब्लॉक के हर गांव का सरपंच, जिला पार्षद और पंचायत मेंबर मिलकर मिशन तालीम का सहयोग करेगें। उन्होने कहा कि मेवात कारवां इस मुहिम को उनकी तरफ से पूरा सहयोग दिया जाऐगा।
इस मौके सकील अहमद, अबरार, यूनुस भाई, इम्तियाज बिछोर, तौसीफ बिसरू, अख्तर वकील, इरसाद मास्टर, नगीना मेवात कारवां के प्रधान अबरार शादीपुर और जफरुद्दीन बाघोडिया मौजूद रहे।