फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका

Mon, 16 May 2016 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
नोएडा की कंपनी 100 पदों को भरने के लिए रोजगार कार्यालय बिलासपुर में साक्षात्कार लेगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के 12वीं पास युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका है। नोएडा की यूकेबी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ट्रेनी वर्करों के 100 पदों को भरने के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में साक्षात्कार लेगी। इंटरव्यू सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन


साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास, जबकि आयु सीमा 18 से 21 वर्ष रखी गई है। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को 7065 मासिक वेतन मिलेगा।

पीएफ, ईएसआई, ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी कंपनी की ओर से प्रदान की जाएंगी। प्रदेश रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रदेश के युवा इंटरव्यू में बढ़ चढ़कर भाग लें, साथ ही युवाओं से रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकरण करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें