फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमैट्रिक हाजिरी मशीनें लगने से अध्यापक बैचेन

Tue, 08 Mar 2016 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
biometric machine
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने फरलो मारने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों पर मेवात में लगाम कसने के लिए बायोमैट्रिक हाजिरी शुरु की है। विद्यालयों में बायोमैट्रिक सिस्टम लगने के बाद अब गुरु जी स्कूलों से फरलो नहीं मार सकेंगे।
विज्ञापन


अगर सरकार की यह सफल होती है तो इससे मेवात के शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है। प्रदेश सरकार के इस कदम की मेवात की जनता मुक्त कंठ से सराहना कर रही है।

मेवात में जिला शिक्षा विभाग ने उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के बाद अब मिडिल एवं प्राथमिक स्कूलों में भी बायोमैट्रिक हाजिरी लगाने के उपकरण भिजवा दिए गए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के इस कदम से जहां मेवात की जनता खुश है वहीं अध्यापकों में इसको लेकर भारी बैचेनी देखी जा सकती है। कुछ अध्यापकों ने तो इससे छुटकारा पाने के तरीको पर भी विचार करना शुरु कर दिया है। वहीं मेवात के कुछ बुद्धिजीवी एवं मेवात की शिक्षा में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध अध्यापकों एवं समाजसेवियों ने इस कदम का स्वागत किया है।

गौरतलब है कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछडे मेवात में अनुमानित 70 फीसदी अध्यापक एवं अधिकारी बाहरी जिलों से कार्यरत हैं। जिसके चलते अध्यापक एवं कर्मचारी शनिवार जल्द ही कार्यालय छोड देतें हैं एवं सोमवार को देर तक विद्यालयों में दर्शन देतें हैं।

कुछ स्कूलों में मुयाध्यापक एवं अध्यापक की सांठ-गांठ देखी जा सकती है, वहीं कुछ स्कूलों में अध्यापकों एवं अधिकारियों की सांठ-गांठ की जानकारी मिली है। जिससे मेवात में फरलो बाजी की शिकायत बेहद ही आम हैं।

प्रदेश सरकार ने संपूर्ण हरियाणा में कर्मचारियों की इस फरलोबाजी को खत्म करने के लिए बायोमैट्रिक हाजिरी की शुरुआत की है। जिसके तहत सभी कर्मचारियों के आधार कार्ड को एक सर्वर से जोड़कर बायोमैट्रिक सिस्टम से जोड़ा गया है। जल्द ही बायोमैट्रिक सिस्टम को ट्रैजरी सेजोडे़ जाने की चर्चाएं हैं। यदि ऐसा होता है तो अनुपस्थित रहने या लेट होने की स्थिति में स्वत: ही कर्मचारी का वेतन कट जाएगा।

इससे सिस्टम के सफल होने से जहां कर्मचारियों में जवाबदेही बढ़ेगी वहीं फरलो पर रहने वाले अध्यापकों पर लगाम लगने की संभावना है। यदि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना सफल हुई तो मेवात में निश्चित तौर पर शिक्षा का स्तर सुधरेगा।

क्या कहतें हैं:- खंड शिक्षा अधिकारी सूगर सिंह ने कहा कि सरकार के इस कदम से विद्यालयों में ठहराव बढ़ेगा तथा शिक्षा के स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा। उम्मीद की जाने चाहिए कि मेवात जैसे क्षेत्र में भी शिक्षा की जलने लगेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें