फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजी बंक नहीं कर पाएंगे स्कूल, लगेगी डिजिटल हाजिरी

Sat, 09 Apr 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
biometric machine
विज्ञापन
प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक अब समय से स्कूल नहीं पहुंचने पर बच नहीं पाएंगे। साथ ही बिना बताए स्कूल से अनुपस्थित होने पर शिक्षकों को अनुपस्थित माना जाएगा।
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक अभी तक टीचर आपस में सेटिंग-गेटिंग करके स्कूलों से गायब रहते थे, अगर अगले दिन कोई अधिकारी स्कूल नहीं आया तो रजिस्टर में उपस्थिति दर्जा दी जाती थी। पर अब ऐसा नहीं चलेगा। क्योंकि उनके इस खेल पर लगाम लगाने के लिए स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन लगेंगी। पहले चरण में 190 मॉडल स्कूलों ये मशीनें लगनी है, जिसमें से 34 स्कूलों में ये लगाई जा चुकी हैं। मालूम हो कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्कूलों में ये मशीन लगाई जा रही है।

सभी स्कूलों में लगेगी मशीन
प्रदेश के इक्का दुक्का नहीं बल्कि समस्त माध्यमिक विद्यालयों में बायोमीट्रिक मशीन लगाए जाने की तैयारी है। विभाग की ओर से पहले चरण में 190 मॉडल विद्यालयों में इसे लगाए जाने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। हर ब्लॉक के दो स्कूलों में इसे लगाया जा रहा है। वही मॉडल विद्यालयों के बाद भविष्य में अन्य स्कूलों में भी इसे लगाया जाएगा।
विज्ञापन


बायोमीट्रिक मशीन लगने से शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचना होगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्कूलों में इसे लगाया जा रहा है। दौलत राम सेमवाल बनाम अन्य के मामले में हाईकोर्ट में याचिका पर कोर्ट ने स्कूलों एवं कालेजों में बायोमीट्रिक मशीन लगाने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट ने इस मामले में विभाग से पूछा है कि कितने विद्यालयों में इसे लगाया जा चुका है। 

इनका है कहना
मॉडल स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन लगाई जा रही है, 34 से अधिक विद्यालयों में इसे लगाया जा चुका है। भविष्य में अन्य विद्यालयों में भी इसे लगाया जाएगा।
विज्ञापन

-भूपेंद्र नेगी, अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें