फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका

Wed, 11 May 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रामपुर के मेला मैदान में 31 मई से पांच जून तक सेना की भर्ती रैली होगी। इसमें चार जिलों के युवा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


सेना भर्ती को लेकर पंचायत समिति हाल में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी रामपुर निशांत ठाकुर ने की। बैठक में सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

इसमें अभ्यर्थियों की संख्या, जो सिरमौर, सोलन, शिमला और किन्नौर जिलों से संबंध रखते है, उनके बारे में चर्चा की गई। एसडीएम ने पुलिस, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद रामपुर, आईपीएच तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भर्ती के दौरान अपना दायित्व निभाने को कहा। परिवहन निगम को भर्ती प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त बसों का प्रावधान करने के लिए कहा।
विज्ञापन


कहा कि मोबाइल शौचालय भी स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य टीम गठित की जाएगी। सेना के प्रवक्ता योगेश जोशी ने बताया कि स्थानीय युवा 20 मई तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

बिना पंजीकरण के अभ्यर्थियों को सेना भर्ती में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय युवाओं को दलालों से सचेत रहने को कहा। डीएसपी रामपुर सोमदत्त, खंड विकास अधिकारी बुद्धराम और तहसीलदार रामपुर मुकेश शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें