दो पासपोर्ट रंगीन फोटो और मूल दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित फोटो कॉपी का एक सेट कार्यालय में जमा करवाना होगा। पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और मूल दस्तावेजों के सत्यापन के दिन सुबह 11 बजे तक पंजीकरण शुल्क 200 रुपये जमा करवाना होगा। 11 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। मूल दस्तावेजों के परीक्षण और सत्यापन को 20 से 27 अगस्त तक तिथि तय की गई है।
विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षकों की नियुक्तियां छात्र कल्याण कोष/आईएमसी के तहत अनुबंध/ प्रति घंटा/ कार्यकाल के आधार पर की जाएंगी। लिखित परीक्षा और दस्तावेजों का निरीक्षण आईटीआई शाहपुर में 20 से 27 अगस्त तक होगा। अधिक जानकारी के लिए आईटीआई की वेबसाइट से जानकारी हासिल कर सकते हैं। - एसके लखनपा, प्रधानाचार्य, आईटीआई शाहपुर