फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Wed, 13 Apr 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली नेट की परीक्षा के लिए ऑनलाइनआवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई।इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मई तक किया जा सकता है। सीबीएसई नेट की वेबसाइट www.cbse.nic.in से ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि नेट की परीक्षा इस बार 10 जुलाई को आयोजित होगी। नेट परीक्षा के लिए फीस का भुगतान ई-चालान, डेबिट-क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 13 मई तक किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, ओबीसी के लिए फीस 300 रुपये व एससी-एसटी व पीडब्लयूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।

इसके बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में दी गई जानकारी में सुधार करने का अवसर प्राप्त होगा। उम्मीदवार 17 से 23 मई तक अपने ब्यौरे में सुधार कर सकेंगे।  वहीं, सीबीएसई ने सोमवार रात (11 अप्रैल) को दिसंबर में हुई नेट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षार्थी www.cbseresults.nic.in पर  अपने नतीजे रोल नंबर व जन्मतिथि डालकर देख सकते हैं। नतीजे घोषित करने के साथ ही सीबीएसई ने हर विषय व श्रेणी के मुताबिक कट ऑफ भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें