केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि एमिटी यूनिवर्सिटी अगर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों का उल्लंघन कर रही है तो उसे बंद कर दिया जाएगा।
कहा कि कोई विश्वविद्यालय नियमों से ऊपर नहीं है। सभी के लिए आयोग के निर्देश मानना जरूरी हैं। कठेरिया से पूछा गया था कि यूजीसी की अनुमति न होने के बावजूद एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ में भी परिसर संचालित कर रहा है।
क्या केंद्र सरकार इस विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई करेगी? कठेरिया ने कहा कि वह इस मामले की जांच कराएंगे। विश्वविद्यालय को अगर यूजीसी ने नोएडा से बाहर परिसर चलाने की अनुमति नहीं दी है तो कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय को बंद कर दिया जाएगा।