फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान में हर बच्चे का बनेगा रजिस्टर

Wed, 23 Mar 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत हर गांव में 100 फीसदी बच्चों का स्कूल में पंजीकरण कराने के लिए रजिस्टर तैयार करने का फैसला लिया गया है। ग्राम प्रधान के सहयोग से हर गांव के लिए ये पंजिका तैयार करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के संचालन और इसे सफल बनाने की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी पूर्ण सहयोग लिया जाए। साथ ही ग्राम प्रधानों के साथ बैठकों का आयोजन करते हुए उन्हें कार्यक्रम से जोड़ा जाए, ताकि हर बच्चे का रजिस्टर तैयार किया जा सके।
विज्ञापन


बच्चों के अलावा हर गांव की भी एक पंजिका बनेगी, जिसमें हर बच्चे की पूरी जानकारी होगी। उसके स्कूल और कक्षा का पूरा विवरण रखा जाएगा। डाटाबेस तैयार करते हुए 100 फीसदी बच्चों के पंजीकरण का लक्ष्य पूरा करने में मदद मिलेगी।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों के दाखिले में अधिकारी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, जिसकी वजह से इन स्कूलों में सीटें खाली बच रही हैं।

इसके संबंध में भी मानकों के अनुसार दाखिलों के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सीटें खाली न रहें। शिक्षा विभाग की इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी माखनलाल गुप्ता, सभी एसडीएम, जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी बिसरख करुण शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें