फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDU रोहतक में 21 जून तक इन कोर्स में लें दाखिला

Sun, 29 May 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्यूशन - फोटो : getty
विज्ञापन
एमडीयू के शैक्षणिक विभागों में सत्र 2016-2017 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि एमए एजुकेशन, अंग्रेजी, हिंदी, पत्रकारिता एवं जनसंचार, संस्कृत, रक्षा एवं सामरिक अध्ययन और अर्थशास्त्र में आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून है। इसके साथ ही विद्यार्थी भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, एप्लाइड साइकोलॉजी, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र, फाइन आर्ट्स, संगीत (गायन एवं वादन), पीजी डिप्लोमा इन योग साइंस में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


एमएफए छह वर्षीय समेकित, एमएससी-बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, बायो इंफोर्मेटिक्स, मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी, बॉटनी, इनवायरमेंटल साइंसेज, इनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी, फारेंसिक साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी में भी प्रवेश शुरू हो गए हैं। जूलॉजी, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, स्टेटिसटिक्स, मैथेमेटिक्स, मैथेमेटिक्स विद कंप्यूटर साइंस में 21 जून तक प्रवेश लिया जा सकता है।

एमकाम, बीपीएड, एमपीएड, एलएलबी आनर्स-त्रि वर्षीय/पंच वर्षीय, एलएलबी आनर्स पंच वर्षीय, एलएलएम, एमबीए जनरल, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमबीए आनर्स, एमबीए पंच वर्षीय में भी इसी तिथि तक प्रवेश लिया जा सकता है। बीटीटीएम, बीएचएमसीटी, एमएचएमसीटी पंच वर्षीय, बी.फार्मा, एमसीए एलईटी, एम.लिब एंड इंर्फोमेशन साइंस, एमए आनर्स समेकित पंच वर्षीय-अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन में प्रवेश जारी है।
विज्ञापन


एमएससी आनर्स पंच वर्षीय-गणित, एमकाम आनर्स पंच वर्षीय, पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन, डिप्लोमा कोर्स इन हारमोनियम और डिप्लोमा कोर्स इन तबला के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून है। विद्यार्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें