फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल, जानिए कहां-कितनी सीटें

Sat, 28 May 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कॉलेज - फोटो : getty
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने जा रही है। कुछ वर्षों से चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी अधिक रहती है। कम खर्च में क्वालिटी एजुकेशन के कारण युवाओं में सरकारी कॉलेज को प्राथमिकता दी जाती है। 2015-16 में शहर के तीन कॉलेजों को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) की नैक टीम ने ए ग्रेड से नवाजा है।
विज्ञापन


ए ग्रेड पाने वाले कॉलेजों में जीसीजी-11, जीसीजी-42 और गवर्नमेंट कालेज-46 शामिल हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के हर वर्ष घोषित रिजल्ट में सरकारी कॉलेज के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहता है। सरकारी कालेजों में स्मार्ट क्लास रूम से लेकर एमफिल और पीएचडी कोर्स ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें आर्ट्स और कॉमर्स संकाय ही नहीं बल्कि कई प्रोफेशनल कोर्स के भी विकल्प हैं। नए सत्र से कॉलेज में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शहर के सरकारी कॉलेजों में उपलब्ध अंडर ग्रेजुएट कोर्स के बारे में जानकारी दी जा रही है।

सरकारी कालेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले का शेड्यूल
7 जून 2016 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा।
24 जून आवेदन की अंतिम तिथि
29 मई तक ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।
7 जून को दाखिले के लिए सुबह 9 बजे काउंसिलिंग शुरू होगी।   

कम फीस में हॉस्टल की बेहतर सुविधा
शहर के पांच सरकारी कॉलेज में से चार में लड़के और लड़कियों के लिए हॉस्टल की सुविधा है। प्राइवेट कॉलेजों के मुकाबले सरकारी में हॉस्टल खर्च काफी कम है। जीसी-11 में तीन हॉस्टल हैं, इसमें एक लड़कियों के लिए है। जीसीजी-11 में तीन हॉस्टल के अलावा एक और का निर्माण कार्य जारी है। जीसीजी-42 कैंपस में लड़कियों के लिए दो हॉस्टल हैं। जीसी-46 में बाहरी राज्यों से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को सेक्टर-15 और सेक्टर-20 गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन हॉस्टल में सीटें दी जाती हैं।
विज्ञापन


जीसीजी-11
कोर्स का नाम----------सीटें
बीए------------------800
बीकॉम----------------140
बीएससी मेडिकल-------140
बीएससी नॉन मेडिकल----140
बीएससी कंप्यूटर साइंस----60
बीसीए------------------80
पीजीडीसीए--------------30
 
जीसी-11
कोर्स का नाम------------सीटें
बीए--------------------750
बीकॉम-----------------140
बीसीए------------------80
बीबीए------------------80
बीएससी नॉन मेडिकल-----200
बीएससी कंप्यूटर साइंस-----60
बीएससी माइक्रोबायोलॉजी----30
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी-----30

जीसीजी-42
कोर्स का नाम----------सीटें
बीए--------------700
बीकॉम------------140
बीसीए---------------80
बीएससी मेडिकल---------120
बीएससी नॉन मेडिकल------120
बीएससी कंप्यूटर साइंस-------40
बीएससी माइक्रोबायोलॉजी--------30
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी---------40
बीएससी बायोइंफॉरमेट्क्सि----------20
बीएससी आईटी-----------------20
बीपीएड------------------------50
बीए इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी-----------20
पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन----30
पीजी डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन-------30
पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन (हिंदी से अंग्रेजी)----30
पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग-----30
पीजी डिप्लोमा इन साइबर क्राइम-----30


गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन-50
कोर्स का नाम    सीटें
बीकॉम    140
बीबीए    40
एमकॉम    40
 
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-46
कोर्स का नाम    सीटें
बीए               550
बीकॉम    140
बीसीए    40
एमकॉम    40
 
रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश-32
कोर्स का नाम    सीटें
एमए अंग्रेजी    30

शहर के सरकारी कॉलेजों में इंफ्रॉस्ट्रक्चर को दुरुस्त किया जा रहा है। कॉलेजों में कुछ नए कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेजों की रेपुटेशन काफी बेहतर है। हर साल कॉलेजों का हाई कटऑफ इसका प्रमाण है।
विज्ञापन

- जितेंद्र यादव, डायरेक्टर हायर एजुकेशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें