आयुष विधाओं के राजकीय व निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश भी नीट मेरिट से होंगे। निदेशक आयुर्वेद प्रो. आरआर चौधरी ने बताया कि आयुष मंत्रालय ने शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए यूनानी, आयुर्वेद और होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए भी नेशनल एलिजबिलिटी एंट्रेस टेस्ट (नीट) की मेरिट लिस्ट को मानने का निर्णय लिया है।
अब बीएएमएस, बीएचएमएस व बीयूएमएस में प्रवेश इसी लिस्ट से होंगे। इससे संबंधित अन्य जानकारियों के लिए अभ्यर्थी www.saclko.org वेबसाइट देख सकते हैं।