फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू एल्युमनी एसोसिएशन के अवार्ड समारोह में बेटियों का जलवा

Thu, 26 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू में टॉपर स्टूडेंट्स सम्मानित। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पीयू में आयोजित सम्मान समारोह में 64 विद्यार्थियों को कैश अवार्ड और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।  पंजाब यूनिवर्सिटी एल्युमनी एसोसिएशन की ओर से बुधवार एल्युमनी हाउस एंड स्कॉलरशिप फंड फीस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ के आईजी तेजेंद्र सिंह लूथरा मुख्य अतिथि थे। हर साल पीयू एल्युमनी एसोसिएशन यूनिवर्सिटी कैंपस और कालेज टॉपर को सम्मानित करने के लिए यह आयोजन करती है।
विज्ञापन


सम्मान समारोह में 64 विद्यार्थियों को कैश अवार्ड और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इन स्टूडेंट में 27 स्टूडेंट पीयू कैंपस और 37 पीयू एफिलिएटेड कालेजों के थे। सम्मान समारोह में बेटियों का जलवा रहा। 90 फीसदी टॉपर लड़कियां थीं।

स्टूडेंट को 7 हजार रुपये की स्कॉलरशिप और पीयू एल्युमनी का लाइफ मेंबरशिप से भी नवाजा गया। 15 स्टूडेंट को 3500 रुपये का स्टाइपेंड दिया गया। खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आईजी लूथरा ने युवाओं को कड़ी मेहनत से अपने सपनों को सच करने का मंत्र दिया। कार्यक्रम में पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर और पीयू एल्युमनी डीन प्रो.अनिल मोंगा भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें