फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

202 शिक्षकों के होंगे तबादले, आदेश जारी

Sat, 07 May 2016 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
तबादला - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
प्रदेश में 202 बीमार, विधवा और दिव्यांग शिक्षकों के तबादलों का शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसमें 117 शिक्षक बेसिक शिक्षा और 85 माध्यमिक शिक्षा के हैं। बता दें कि इन शिक्षकों के तबादले का मामला लंबे समय से अटका हुआ था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस मामले को लेकर राज्यपाल ने भी शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन


प्रदेश के दुर्गम और अति दुर्गम स्कूलों में कार्यरत बीमार, विधवा और दिव्यांग शिक्षकों के तबादलों के लिए शासन स्तर पर गठित कमेटी ने 29 (1) के तहत संस्तुति की थी। शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन ने कहा कि काउंसिलिंग के माध्यम से यह तबादले किए जाएंगे।

बीमार, विधवा और दिव्यांग शिक्षकों को राहत
इनके अलावा प्रमोशन पाने वाले 1431 प्रवक्ताओं और करीब 2780 एलटी शिक्षकों की काउंसिलिंग के माध्यम से तैनाती की कार्रवाई चल रही है। इसमें कुछ शिक्षकों को तैनाती दी जा चुकी है।
विज्ञापन


शिक्षा सचिव ने कहा कि विभाग और शासन प्रयासरत है कि नियमावली में दी गई व्यवस्था के अनुसार गंभीर बीमार शिक्षक, वर्षों से दुर्गम में कार्यरत शिक्षक, विधवा व दिव्यांग शिक्षकों को नियमावली के प्राविधान के अनुसार तैनाती दी जाए। 

इस साल अनिवार्य और अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए समय सारणी शीघ्र तय की जाएगी। शिक्षक तबादलों के लिए अनावश्यक रूप से स्कूल से बाहर न रहें, इसकी अनदेखी पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डी सेंथिल पांडियन शिक्षा सचिव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें