फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू और एफिलिएटेड कालेजों में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए गुड न्यूज

Thu, 26 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट के बाद कालेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर दाखिले की दौड़ शुरू हो चुकी है। पंसद के कोर्स में दाखिले की जानकारी के लिए आजकल शहर के कालेज और यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट पहुंचने शुरू हो गए हैं। पीयू और एफिलिएटेड 190 कालेजों में दाखिले लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। आगामी जुलाई सत्र से पीयू प्रशासन ने विभिन्न कैटेगरी के कालेज और यूनिवर्सिटी में 2 हजार से अधिक सीटें बढ़ाने की तैयारी कर ली है। पीयू और कालेजों में नए सत्र से कई नई कैटेगरी के तहत अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रति यूनिट 1 से 2 सीटें बढ़ाई गई हैं। इस संबंध में कालेजों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण स्कूलों से 10वीं और 12वीं करने वाले विद्यार्थियों को अब पीयू और कालेजों में दो अतिरिक्त सीटें मिल सकेंगी। इंटरनेशनल बार्डर एरिया के 20 किलोमीटर दायरे के सरकारी स्कूलों से पढ़ाने वाले स्टूडेंट के लिए भी एक सीट बढ़ाई गई है। पीयू प्रशासन ने आगामी सत्र से हर साल नेशनल और इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में मेडल लाने वालों के लिए भी एक अतिरिक्त सीट शुरू करने का फैसला लिया है। इन सीटों से ही पीयू और कालेजों में दो हजार विद्यार्थियों को अच्छे कोर्स करने में फायदा मिल सकेगा।  उधर, पीयू ने सिंगल गर्ल चाइल्ड कैटेगरी के तहत अब एक परिवार में सिर्फ दो बेटियां होने पर इस कैटेगरी में एक बेटी को लाभ देने का भी फैसला लिया है। 

यूजी कोर्स में लाभ नहीं लिया तो पीजी में मिलेगा 
पीयू सीनेट सदस्य डॉ.एसएस सांगा नेे ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों के लिए दो सीट रिजर्व करने का मामला दो साल पहले उठाया था। आखिर पीयू सिंडीकेट और सीनेट ने इस साल से ग्रामीण स्कूल से पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रति यूनिट दो सीट रिजर्व करने पर मुहर लगा दी है। डॉ. सांगा के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने ग्रामीण क्षेत्र के कालेजों से अंडर ग्रेजुएशन की है, उन्हें शहरी कालेज या यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले में इस कैटेगरी का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

 
डीएवी-10 में आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू  
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज  2016 सत्र में विभिन्न ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए वीरवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कालेज प्रिंसिपल डॉ.बीसी जोसन के अनुसार विद्यार्थियों को कालेज वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए पीयू अपने स्तर पर सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें