जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने कश्मीर संभाग के 11वीं कक्षा के टर्म वन और टर्म टू की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा 27 जून को शुरू होगी और अंतिम पेपर 14 जुलाई को होगा। इस परीक्षा में कश्मीर के साथ ही कारगिल जिले के विद्यार्थी भी हिस्सा लेंगे।
वार्षिक परीक्षा परिणाम निकलने के बाद बोर्ड की तरफ से दसवीं और 12वीं की प्राइवेट परीक्षाएं आरंभ कर दी गई हैं। प्राइवेट परीक्षाएं 25 जून तक खत्म हो जाएंगी और फिर बोर्ड 11वीं टर्म वन और टर्म टू की परीक्षाओं का आयोजन करेगा।
इसके लिए बोर्ड ने कश्मीर संभाग की डेटशीट जारी कर दी है। टर्म वन की परीक्षा में रेगुलर, प्राइवेट और फेल विद्यार्थी हिस्सा लेंगे, जबकि टर्म टू में रिअपेयर और विषय बदलने वाले विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। टर्म वन का समय सुबह 11:00 बजे से और टर्म टू का समय दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा।
इस तरह होगा डेटशीट का शेड्यूल
तारीख विषय
27 जून , पॉलिटिकल साइंस, स्टैटिक्स, बिजनेस स्टडीज, मैनेजमेंट आफ रिर्सोसेस
28 जून मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स, सोशियोलॉजी
30 जून जनरल इंग्लिश
02 जुलाई फिजिक्स , होम साइंस (इलेक्टिव), हिस्ट्री
09 जुलाई केमिस्ट्री , उर्दू, हिंदी, कश्मीरी, पंजाबी, फूड साइंस, बिजनेस मैथमेटिक्स
11 जुलाई जूलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायो केमिस्ट्री, अरेबिक, पर्शियन, इकनामिक्स, इंटरप्रिन्योरशिप, फैमिली हेल्थ केयर
12 जुलाई कंप्यूटर साइंस, इन्फोरमेटिक्स प्रैक्टिस, पर्यावरण विज्ञान, फंक्शनल इंग्लिश, फिजिकल एजूकेशन, होटल मैनेजमेंट, इस्लामिक स्टडीज, इलेक्ट्रानिक्स, ट्रेवल, टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट
14 जुलाई बायोलाजी जियोग्राफी, साइकोलॉजी, म्यूजिक, फिलासफी, एजूकेशन, एकाउंटेंसी