फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी चल रहा है बंद हुए नोटों का वेरिफिकेशन, RBI बोला - डबल शिफ्ट में हो रहा है काम

Thu, 07 Sep 2017 09:02 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
old currency
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को संसदीय समिति से कहा कि नोटबंदी के दौरान बंद हुए 500 और 1000 रुपये के नोटों के वेरिफिकेशन का काम चल रहा है। अभी इसमें काफी समय लगने की संभावना है, क्योंकि नोटों की संख्या काफी ज्यादा है। 
विज्ञापन


पढ़ें- नोटबंदी के बाद 500-1000 के 99 फीसदी नोट बैंक में वापस, चिदंबरम बोले-शर्म करे RBI

आरबीआई के ऑफिस में लग रही है 10 घंटे की शिफ्ट
सेंट्रल बैंक ने संसदीय समिति से कहा कि अभी जमा हुए पुराने नोटों को उच्च तकनीक वाली करेंसी वेरिफिकेशन मशीन में प्रोसेस किया जा रहा है। इसके लिए आरबीआई के सभी ऑफिस में 10-10 घंटे की दो शिफ्ट लगाई जा रही हैं। जो कर्मचारी इस काम में लगे हैं उनसे शनिवार और छुट्टी के दिन भी काम कराया जा रहा है। स्टॉफ को केवल रविवार को ऑफ दिया जा रहा है।

इस दिन मशीनों का भी मेंटिनेंस भी किया जाता है। इस काम को पूरा करने के लिए आरबीआई ने अपनी मशीनों के अलावा अन्य कमर्शियल बैंकों से भी मशीन मंगवाई हैं। इसके अलावा आरबीआई इन मशीनों को खरीद भी रहा है और नए वेंडर्स से किराये पर भी ले रहा है। 
विज्ञापन


वापस आ गए 99 फीसदी नोट
आरबीआई ने वार्षिक रिपोर्ट 2016-17 में बताया गया कि नोटबंदी के बाद 1000 रुपए के 8.9 करोड़ नोट वापस नहीं आए। इस दौरान कुल 99 फीसदी नोट वापस आए जिनकी वैल्यू 15.44 लाख करोड़ है। जिसका मतलब साफ है कि नोटबंदी के बाद सिस्टम का लगभग सारा पैसा बैंकों में वापस आ गया। वहीं नोटबंदी के बाद नए नोटों की छपाई पर हुए खर्च के बारे में बताया कि इन्हें छापने में अब तक सरकार के 7,965 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 8 नवंबर को 500 व 1,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने का निर्णय लिया था। जिसके संदर्भ में आरबीआई ने कहा कि नोटबंदी की प्रक्रिया बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें