फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल ने लगाई थोक महंगाई में आग, चार महीनों की सबसे तेज बढ़ोतरी

Thu, 14 Sep 2017 01:50 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
petrol pump
विज्ञापन
डीजल-पेट्रोल और खाने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने अगस्त माह में थोक महंगाई दर में भी आग लगा दी और ये पिछले चार महीनों के सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंच गई है। थोक महंगाई दर में 3.24 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे पहले अप्रैल में भी महंगाई दर 3.85 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन


गुरुवार को सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के हिसाब से खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में 5.75 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई जो कि जुलाई में 2.15 फीसदी थी। जहां जुलाई में सब्जियां 21.95 फीसदी महंगी, वहीं अगस्त में यह आंकड़ा 44.91 फीसदी के पार चला गया।

पढ़ें- खुशखबरीः पांच साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंची महंगाई दर

सबसे ज्यादा तेजी प्याज के दामों में देखी गई जिसकी कीमतों में 88.46 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। प्याज के दाम जुलाई में 9.50 फीसदी थे। इसके अलावा दाल, फल, अंडे, मांस, मछली, गेंहू और चावल भी बढ़े। केवल आलू की कीमतें काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें