फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतमंद अडानी : कमाई में जेफ बेजोस और एलन मस्क से आगे निकले भारतीय उद्योगपति

Fri, 12 Mar 2021 11:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी एजेंसी, नई दिल्ली

सार

उद्योगपति गौतम अडानी ने कमाई के मामले में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है। इस साल अडानी समूह के चेयरमैन की दौलत दुनिया के अरबपतियों में सबसे ज्यादा बढ़ी है। इसका कारण अडानी के पोर्ट से लेकर ऊर्जा कारोबार में निवेशकों का भरोसा बढ़ना है। 
 
विज्ञापन
गौतम अडानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगपति गौतम अडानी ने कमाई के मामले में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है। इस साल अडानी समूह के चेयरमैन की दौलत दुनिया के अरबपतियों में सबसे ज्यादा बढ़ी है। इसका कारण अडानी के पोर्ट से लेकर ऊर्जा कारोबार में निवेशकों का भरोसा बढ़ना है। 

विज्ञापन


50 अरब डॉलर तक पहुंची दौलत
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर सूचकांक के मुताबिक, 2021 के कुछ महीनों में अडानी की दौलत 16.2 अरब डॉलर से बढ़कर 50 अरब डॉलर पहुंच गई। इस दौरान भारतीय उद्योगपति बेजोस और मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले व्यक्ति बन गए। इस साल अडानी समूह के एक शेयर को छोड़कर सबमें 50 फीसदी से लेकर 96 फीसदी तक तेजी रही। इस दौरान एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत भी 8.1 अरब डॉलर बढ़ी है। 







शेयरों में 96 फीसदी तक तेजी
इस साल शेयर बाजार में अडानी समूह की कंपनियों के शेयर 96 फीसदी तक उछल गए। अडानी टोटल गैस लिमिटेड में 96 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 90 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड में 79 फीसदी तक, अडानी पावर लिमिटेड और अडानी पोर्ट्स एवं एसईजेड लिमिटेड में 52 फीसदी से ज्यादा तेजी रही। अडानी ग्रीन एनर्जी पिछले साल 500 फीसदी उछला था, जो इस साल अब तक 12 फीसदी चढ़ चुका है। 

विज्ञापन

इस कारोबार से इतनी कमाई
  • अडानी ग्रीन एनर्जी    18 अरब डॉलर
  • अडानी पोर्ट्स एवं एसईजेड    9 अरब डॉलर
  • अडानी एंटरप्राइजेज    8 अरब डॉलर
  • अडानी टोटल गैस    8 अरब डॉलर
  • अडानी ट्रांसमिशन    6 अरब डॉलर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें