फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आत्मनिर्भर निवेशक मित्र' : घरेलू निवेशकों की सुविधा के लिए समर्पित पोर्टल विकसित कर रही केंद्र सरकार

Fri, 12 Mar 2021 09:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
केंद्र सरकार घरेलू निवेशकों की सुविधा, उन्हें जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ‘आत्मनिर्भर निवेशक मित्र’ नामक एक पोर्टल विकसित करने की प्रक्रिया में है। 
विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह पोर्टल फिलहाल परीक्षण के दौर में है और एक मई 2021 तक तैयार हो जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि इसका वेब-पृष्ठ क्षेत्रीय भाषाओं में और मोबाइल एप के तौर पर भी उपलब्ध होगा। इस पोर्टल पर केन्द्र और राज्यों की नीतियों और नई पहलों के बारे में दैनिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें विभिन्न प्रकार की मंजूरियों, लाइसेंसों, विभिन्न योजनाओं और प्रोत्साहनों, विनिर्माण क्लस्टर से जुड़ी सूचनाओं और भूमि उपलब्धता और लागू कराधान प्रणाली के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी।

सरकार का कहना है कि इस पोर्टल में इन्वेस्ट इंडिया पर डिजिटल निवेश प्रोत्साहन और सुविधा टीम भी हर समय उपलब्ध होगी। इन्वेस्ट इंउिया एजेंसी को वर्ष 2009 में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार प्रोत्साहन विभाग (डीपीआईआईटी) के तहत गठित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें