एसबीआई के योनो एप से खरीदारी पर ग्राहकों को 50 प्रतिशत छूट मिल सकती है। बैंक ने बुधवार को बताया कि 4 से 7 मार्च तक चलने वाले सुपर सेविंग कॉर्निवल में 3.6 करोड़ ग्राहकों को मौका मिलेगा। ग्राहकों को होटल बुकिंग, विमान किराया, कपड़ों और स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। अमेजन से भी 7.5 फीसदी तक अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।