एसबीआई के योनो एप से खरीदारी पर ग्राहकों को 50 प्रतिशत छूट मिल सकती है। बैंक ने बुधवार को बताया कि 4 से 7 मार्च तक चलने वाले सुपर सेविंग कॉर्निवल में 3.6 करोड़ ग्राहकों को मौका मिलेगा। ग्राहकों को होटल बुकिंग, विमान किराया, कपड़ों और स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। अमेजन से भी 7.5 फीसदी तक अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।
विज्ञापन
कोटक महिंद्रा बैंक व एचडीएफसी बैंक का होम लोन सस्ता
निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक में होम लोन दरों में 0.10 प्रतिशत कटौती की है। बैंक अब 6.65 प्रतिशत शुरुआती दर से होम लोन दे रहा है। यह दर 30 मार्च 2021 तक जारी रहेगी। इसी तरह एचडीएफसी बैंक होम लोन के ब्याज में 0.05 फीसदी कटौती की शुरुआत 5 फीसदी हो गई है।