फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल में कैरी कर सकेंगे आधार कार्ड, लांच हुआ आधार ऐप

Wed, 19 Jul 2017 05:10 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
आधार ऐप
विज्ञापन
अब आप अपने आधार कार्ड को मोबाइल में आसानी से कैरी कर सकेंगे। इसके लिए अब अलग से आपको हर वक्त अपनी जेब में आधार कार्ड को रखना नहीं पड़ेगा। आधार कार्ड बनाने वाली संस्था UIDAI ने बुधवार को एमआधार ऐप लांच कर दिया है।
विज्ञापन


इस ऐप को अभी बीटा वर्जन पर लांच किया गया है। हालांकि यूआईडीएआई ने कहा है कि आगे चलकर इस ऐप पर कई सर्विस को शुरू किया जाएगा।  

LAUNCHING #mAadhaar- Carry your Aadhaar on your Mobile. The android app from UIDAI is now available on Google Play: https://t.co/6o4DdtWs3B pic.twitter.com/Adogx35hRk— Aadhaar (@UIDAI) July 18, 2017


ऐप पर फिलहाल मिलेंगी ये सर्विस
ऐप को अभी इसको गूगल प्ले स्टोर पर लांच किया गया है। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद यूजर को आधार नंबर डालने के बाद उसकी डेमोग्राफिक डिटेल जैसे कि  नाम, जन्मतिथि, जेंडर, पता और फोटोग्राफ की जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन


यूआईडीएआई ने कहा कि इसको आगे चलकर के आईफोन यूजर के लिए भी लांच किया जाएगा। यूजर इस ऐप के जरिए अपनी बॉयोमेट्रिक डिटेल को लॉक या फिर अनलॉक कर सकता है। इसके अलावा यूजर अपनी आधार प्रोफाइल को QR कोड के जरिए अपडेट कर सकता है । इसके साथ ही टेलिकॉम कंपनियां को ईकेवाईसी डिटेल को शेयर कर सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें