ऑनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी उबर ने अपने कार्यबल से 3500 लोगों को हटाने का फैसला किया है। कर्मचारियों को इसकी जानकारी एक वीडियो कॉल से दी गई। तीन मिनट से कुछ ऊपर चली इस कॉल में कंपनी के फीनिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का नेतृत्व करने वाले रफिन शेवलॉ ने यह बात कही।
उबर को चालू कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च में 2.9 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। दरअसल कोरोना वायरस महामारी की वजह से विदेशी बाजारों में कंपनी के निवेश पर काफी बुरा असर पड़ा है। अपनी बैलेंस शीट में सुधार के लिए कंपनी कॉस्ट कटिंग कर रही है।