फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरानी जनरल पर ड्रोन हमले के बाद जूता कारोबारी चिंतित, हालात पर निर्यातकों की नजर

Sun, 05 Jan 2020 01:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
shoes - फोटो : social media
विज्ञापन
ईरानी जनरल पर हुए ड्रोन हमले के बाद बिगड़े हालातों ने शहर के जूता निर्यातकों को सहमा दिया है। ताजनगरी से ईरान के लिए सीधे जूता निर्यात कम है, लेकिन दुबई के जरिए सप्लायर काफी माल भेजते हैं। बिगड़ रहे हालातों का निर्यात पर बुरा असर पड़ सकता है। शहर में खाड़ी देशों के लिए लाखों जोड़ी जूतों के आर्डर इन दिनों तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन


ईरान, सऊदी अरब, यूएई समेत खाड़ी देशों को जूता निर्यात कर रहे निर्यातक अशोक जैन सीए मौजूदा तनाव भरे हालातों पर नजर जमाए हुए हैं। अशोक जैन सीए के मुताबिक उनके यहां छह हजार जोड़ी जूते ईरान के लिए तैयार हो रहे हैं।

हालात बिगड़ने पर डिलीवरी नहीं हो पाएगी। ईरान के कारण पूरे खाड़ी देशों में माल पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। शिपमेंट नहीं पहुंचेंगी तो निर्यातकों की बड़ी रकम फंस जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खाड़ी देशों को निर्यात कर रहे एफमेक सदस्य जितेंद्र त्रिलोकानी ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा तो जूता निर्यात पर बुरा असर पड़ेगा। दुबई के जरिए खाड़ी देशों को आगरा का जूता बड़ी मात्रा में पहुंचता है। एफमेक के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन एएस राणा का कहना है कि हालातों में कैसे नुकसान कम से कम हो, इस पर सोचा जाना चाहिए।

ट्रांसपोर्टरों और आम लोगों की बढ़ेगी मुसीबत
अमेरिका और ईरान के बीच संबंध बिगड़ने और बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। इसका असर डीजल और पेट्रोल पर पड़ना तय है। पहले से ही टोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्टर परेशान थे, अब फिर से बढ़ोतरी हुई तो ट्रांसपोर्ट कारोबार उनके लिए नई मुसीबतें ला सकता है।

ट्रांसपोर्टर देवेंद्र गुप्ता के मुताबिक कच्चे तेल का महंगा होना शुरू हो गया है। हालात बिगड़े तो डीजल पेट्रोल महंगा होने से ढुलाई की लागत बढ़ जाएंगी और हर चीज महंगी होनी तय है। केवल परिवहन ही नहीं, बल्कि उत्पादन भी महंगा हो जाएगा। किसानों की फसल की लागत भी बढ़ जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें