रिलायंस जियो द्वारा चलाए जा रहे हैप्पी न्यू ईयर प्लान पर दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) की नजरें टेढ़ी हो गई है। प्रधिकरण ने एक बार फिर से दूरसंचार नियामक प्रधिकरण (ट्राई) से एक बार फिर से अपने निर्णय पर विचार करने के लिए कहा है।
इसके साथ ही टीडीसैट ने ट्राई को आदेश दिया है कि वो दो हफ्ते में अपना जवाब दाखिल करें। हालांकि टीडीसैट ने जियो के हैप्पी न्यू ईयर प्लान पर रोक लगाने से इंकार कर दिया।
एयरटेल और आइडिया ने दायर की थी जियो के खिलाफ याचिका
भारती एयरटेल और आइडिया ने जियो के हैप्पी न्यू ईयर प्लान के खिलाफ टीडीसैट में याचिका दायर की थी। एयरटेल ने टीडीसैट से कहा था कि ट्राई द्वारा जियो को फ्री सर्विस चालू रखने के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
इसके साथ ही एयरटेल ने कहा कि इस दौरान ट्राई ने जो आदेश दिया था उसकी प्रति भी उपलब्ध कराई जाए।