फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल लेकर आया नया प्लान, देगा जियो को टक्कर

Thu, 16 Mar 2017 07:30 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलायंस जियो की चुनौती से निपटने के लिए सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने भी बृहस्पतिवार को एक आकर्षक योजना पेश कर दी। 339 रुपये के कॉम्बो एसटीवी (स्पेशल टैरिफ वाउचर) के तहत बीएसएनएल ग्राहकों को रोज 2जीबी के फेयर यूज पॉलिसी (3जी) के साथ असीमित डाटा और बीएसएनएल नेटवर्क पर असीमित कॉल की सुविधा मिलेगी। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। यह ऑफर 90 दिनों के लिए है।
विज्ञापन


जियो का प्लान केवल 31 मार्च तक फ्री

उल्लेखनीय है कि जियो 31 मार्च तक ग्राहकों को रोज एक जीबी 4जी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर असीमित कॉल सुविधा दे रही है। जियो ने इसके बाद एक साल के लिए 99 रुपये के एकमुश्त शुल्क व 303 रुपये मासिक शुल्क पर प्राइम सेवा योजना भी लांच की है। 

25 पैसे लगेगा कॉल करने का चार्ज

बीएसएनएल ने नया प्लान लॉन्च करते हुए कहा कि प्रतिदिन 2 जीबी डेटा का ऑफर इंडस्ट्री में सबसे बेहतर है। बीएसएनएल के निदेशक आरके मित्तल ने कहा, 'हम अपने मोबाइल ग्राहकों को किफायती और बेहतर सुविधा मुहैया कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम मौजूदा टेलिकॉम ट्रेंड्स को देखते हुए कस्टमर्स को सबसे उचित रेट पर सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल के ग्राहकों को प्रतिदिन दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 25 फ्री मिनट मिलेंगे। इसके बाद फोन कॉल करने पर प्रति मिनट 25 पैसे चार्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें