फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: इस कार कंपनी के 25,000 कर्मचारी घर बैठे कर सकेंगे काम

Thu, 09 Jun 2016 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जापान की मशहूर कार कंपनी टोएटा मोटर टेलिक्मयूट व्यवस्था लाने पर विचार कर रही है।  इस व्यवस्था के जरिए कंपनी अपने 25,000 कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा देगी। कंपनी ने वृहस्पतिवार को यह निर्णय कर्मचारियों के काम और निजी जीवन के बीच संतुलन को बेहतर बनाने के लिए लिया। 
विज्ञापन


टोएटा मोटर इस वक्त ट्रेड यूनियन से इस योजना को लेकर बातचीत कर रहा है। कंपनी को अगस्त के पहले सप्ताह तक इस योजना के शुरू हो जाने की उम्मीद है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि अगर यह योजना सफल रही तो हम कुछ महीनों में 72,000 कर्मचारियों को इस व्यवस्था के जरिए घर से काम करने की सुविधा देंगे।

शुरुवात में इस योजना से उन्हीं कर्मचारियों को लाभ मिलेगा जो पिछले पांच सालों से इस कंपनी में काम कर रहें है। जापान में स्थित कंपनी मुख्यालय में अकाउंट, सेल्स और एचआर विभाग में कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इस योजना के तहत कर्मचारियों घर से ही काम करने की आजादी होगी और सप्ताह में सिर्फ दो घंटे के लिए ही आॅफिस जाना होगा। कार इंडस्ट्री में पहली बार किसी कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए इस तरह की पहल की है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें