देश-विदेश में धूम मचा देने वाली फिल्म बाहुबली 2 इन्वेस्टमेंट करने वालों के लिए कुछ गुरूमंत्र देती है। फिल्म का कथानक में कई करैक्टर ऐसे हैं, जो हमें रीयल लाइफ में भी वित्तीय निवेश करने के लिए प्रेरित करती है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे बाहुबली 2 फिल्म के पात्र बड़े से बड़े इन्वेस्टमेंट गुरू को मात देते हैं.......
विज्ञापन
2 of 6
अपने उसूलों से न करें समझौता
फिल्म में बाहुबली अपने राजपाट को कुर्बान कर देता है, क्योंकि वो अपने उसूलों से समझौता नहीं करता है। इसी बात का ध्यान आपको इन्वेस्टमेंट करते वक्त रखना है, कि चाहे कितना भी वक्त खराब हो, आपको अपने इन्वेस्टमेंट करने के तौर तरीकों से पीछे नहीं हटना है।
विज्ञापन
3 of 6
इन्वेस्टमेंट करते वक्त रहें संयमित
फिल्म के किरदार बल्लालदेव से राज्य को मुक्ति दिलाने के लिए दो पीढ़ियों ने काफी सालों का इंतजार किया। ऐसा ही आपको इन्वेस्टमेंट करते वक्त भी अपने आपको संयमित दिखाना पड़ेगा। आपको भी फिल्म की तरह अपने इन्वेस्टमेंट को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करना होगा।
4 of 6
bahubali2
- फोटो : google
गलत समय पर न करें इन्वेस्टमेंट
फिल्म में बाहुबली अपनी जिंदगी का काफी लंबा वक्त राज्य को फिर से पाने के लिए जंगलों और आम व्यक्तियों के बीच गुजारता है और फिर उन्हीं लोगों के बल पर युद्ध करके फिर से राज्य को हासिल करता है। अगर वो ऐसा नहीं करता, तो हो सकता था कि वो राज्य को फिर से नहीं हासिल करता। यह उसका इन्वेस्टमेंट था, जिसको सही समय आने पर उसने भुनाया। ऐसा ही आपको भी करना है अपने इन्वेस्टमेंट के बारे में।
विज्ञापन
5 of 6
अपने निर्णय के बारे में रखें विश्वास
बाहुबली को अपने हर निर्णय पर विश्वास था। इसी वजह से वो अपने मिशन में आखिर में कामायाब हो सका था। इसी तरह से इन्वेस्टमेंट के दौरान किए गए अपने हर निर्णय के बारे में पूरा विश्वास रखें। जीवन में चाहे कितना भी उतार-चढ़ाव आए, कभी भी अपने निर्णय से डगे नहीं।
बाहुबली कभी भी अपने फैसलों में भावुक नहीं हुआ था। भावुक हो जाने के बाद कोई भी व्यक्ति अपने निर्णयों को आसानी से बदल सकता है। इन्वेस्टमेंट के दौरान भावुक होना आपके लिए सबसे बड़ा दुश्मन साबित हो सकता है।