फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 58.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.01 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

Sat, 12 Sep 2020 12:18 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, 4 सितंबर को भारत का विदेशी मुद्रा भण्डार समाप्त सप्ताह में 58.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.01 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। देश का विदेशी मुद्रा भण्डार पिछले सप्ताह (28 अगस्त) को 3.88 अरब डॉलर बढ़कर 541.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


इस समीक्षा सप्ताह में कुल भंण्डार का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां यानी एफसीए 26.9 करोड़ डॉलर से बढ़कर 498.36 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान स्वर्ण भंडार में 32.1 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 37.52 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें